1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस : उनादकट और उनके परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ

कोरोना वायरस : उनादकट और उनके परिवार ने बढ़ाया मदद का हाथ

 Reported By: IANS
 Published : Apr 07, 2020 09:35 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 09:35 pm IST

 इस गेंदबाज ने ट्वीटर पर लिखा, "मेरा परिवार और मैं प्रधानमंत्री केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रहे हैं।"

Jaydev Unadcut- India TV Hindi
Jaydev Unadcut Image Source : BCCI

राजकोट| इस समय पूरा देश कोरोनावायरस से जूझ रहा है और ऐसे में कई कई लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसमें नया नाम भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट का है जिन्होंने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फंड और गुजरात मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने का ऐलान किया है। इस गेंदबाज ने ट्वीटर पर लिखा, "मेरा परिवार और मैं प्रधानमंत्री केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दे रहे हैं। साथ ही स्थानीय जरूरतमंद लोगों को जरूरी सामना मुहैया करा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "आखिरी के कुछ दिन हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। जो लोग जरूरी चीजें तक नहीं ले पा रहे हैं उनके लिए मुझे दुख होता है। इस स्थिति में हम सभी को एक साथ रहना चाहिए, सकारात्मकता को बढ़ावा देना चाहिए और जो बन पड़े करना चाहिए।"

उनादकट के अलावा मंगलवार को ही चेतेश्वर पुजारा ने भी इस आपदा में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल