1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 के कारण वेनेजुएला में फुटबॉल सीजन हुआ रद्द

कोविड-19 के कारण वेनेजुएला में फुटबॉल सीजन हुआ रद्द

 Edited By: IANS
 Published : May 16, 2020 05:11 pm IST,  Updated : May 16, 2020 05:11 pm IST

वेनेजुएला की शीर्ष डिवीजन लीग को छह राउंड के बाद ही 12 मार्च को स्थगित कर दिया गया था। उसके एक दिन बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को एक वैश्चिक महामारी घोषित कर दिया था।

Covid-19, football Venezuela- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

 

वेनेजुएला फुटबाल महासंघ (एफवीएफ) ने कोरोनावायरस महामारी के कारण अपने पहले डिवीजन के सीजन को खत्म कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एफवीएफ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि देश के क्वारंटाइन उपायों ने वार्षिक फुटबाल कलैंडर के साथ ही प्रतियोगिता के समापन को भी असंभव बना दिया है।

बयान के अनुसार, " खेलों के परिणामों को रद्द कर दिया गया है और लीग की तालिका वैसी ही है।"

वेनेजुएला की शीर्ष डिवीजन लीग को छह राउंड के बाद ही 12 मार्च को स्थगित कर दिया गया था। उसके एक दिन बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को एक वैश्चिक महामारी घोषित कर दिया था।

लीग में जरोमा की टीम छह मैचों से पांच अंक लेकर पहले नंबर पर कायम है और उसके दूसरे नंबर पर काबिज काराकास से दो अंक ज्यादा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल