1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना चलते काउंटी खिलाड़ी घरेलू पुरस्कार राशि त्यागने पर सहमत

कोरोना चलते काउंटी खिलाड़ी घरेलू पुरस्कार राशि त्यागने पर सहमत

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 03:12 pm IST

इंग्लैंड में कोरोनावायरस के कारण काउंटी खिलाड़ी 18 प्रथम श्रेणी काउंटियों की मदद करने के लिए घरेलू पुरस्कार राशि को त्यागने पर सहमत हो गए हैं।

कोरोना चलते काउंटी...- India TV Hindi
कोरोना चलते काउंटी खिलाड़ी घरेलू पुरस्कार राशि त्यागने पर सहमत Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड में कोरोनावायरस के कारण काउंटी खिलाड़ी 18 प्रथम श्रेणी काउंटियों की मदद करने के लिए घरेलू पुरस्कार राशि को त्यागने पर सहमत हो गए हैं। ये खिलाड़ी करीब 10 लाख पाउंड त्यागने पर सहमत हुए हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने बुधवार को घोषणा की कि काउंटी क्रिकेटर इसके साथ ही अपनी सैलरी में भी कटौती करवाने पर सहमत हो गए हैं। अप्रैल और मई के महीने की सैलरी में कटौती की जाएगी।

पीसीए ने कहा, " सभी काउंटी खिलाड़ियों ने घरेलू खेल की सुरक्षा के लिए एक समर्थन पैकेज पर सहमति जताई है। पीसीए, ईसीबी (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) और 18 प्रथम श्रेणी काउंटियों के बीच चर्चा के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं, जिसमें सभी ने दो महीने के शुरुआती समझौते का समर्थन किया है।"

पीसीए के अध्यक्ष डेरिल मिशेल ने कहा, " कई उद्योगों की तरह, क्रिकेट वर्तमान में सामने आने वाली चुनौतियों को पहचानता है। खिलाड़ियों को अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता के लिए सचेत किया गया है। "

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल