1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीपीएल 2021 : जमैका तलावाहास ने रसेल को किया रिटेन

सीपीएल 2021 : जमैका तलावाहास ने रसेल को किया रिटेन

 Reported By: IANS
 Published : May 23, 2021 08:30 pm IST,  Updated : May 23, 2021 08:30 pm IST

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2021 के आगामी सीजन में जमैका तलावाहास ने आलराउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में बरकरार रखा है। 

CPL 2021: Jamaican Talawahas retain Andre Russell- India TV Hindi
CPL 2021: Jamaican Talawahas retain Andre Russell Image Source : GETTY IMAGES

सेंट किट्स एंड नेविस। कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2021 के आगामी सीजन में जमैका तलावाहास ने आलराउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में बरकरार रखा है। सीपीएल 2021 का आयोजन 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होगा। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रसेल 2013 से ही जमैका तलावाहास का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन पिछले सीजन में रसेल और टीम के बीच रिश्तों में कुछ खटास की खबरें आई थीं। रसेल के अलावा कार्लोस ब्रैथवेट और रोवमन पॉवेल भी जमैका तलावाहास में होंगे।

इस सीजन में 33 मैच खेले जाएंगे और सभी मैचों का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में होगा। वहीं, त्रिनिबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस सीजन में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलेंगे।

नाइट राइडर्स ने अपनी मुख्य टीम को बरकरार रखा है, जिसमें उनके स्पिनर सुनील नरेन, अकील होसेन और खैरी पियरे शामिल हैं। हालांकि टीम ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सिफर्ट को रिलीज कर दिया है। उनकी जगह दिनेश रामदीन को वापस लाया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल