1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर की सालगिरह पर ऑस्ट्रेलिया ने की ये बदतमीज़ी, भड़के फ़ैंस

सचिन तेंदुलकर की सालगिरह पर ऑस्ट्रेलिया ने की ये बदतमीज़ी, भड़के फ़ैंस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 05:48 pm IST

गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर आज अपनी 45वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौक़े पर सारी दुनियां से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनको बधाई देना तो छोड़, एक ऐसी हरकत कर दी जिससे सचिन के फ़ैंस नाराज़ हो गए.

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर आज अपनी 45वीं सालगिरह मना रहे हैं. इस मौक़े पर सारी दुनियां से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनको बधाई देना तो छोड़, एक ऐसी हरकत कर दी जिससे सचिन के फ़ैंस नाराज़ हो गए. दरअसल, आज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ डेमियन फ्लेमिंग का भी जन्मदिन होता है. इस मौक़े पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फ्लेमिंग को कुछ इस तरह से बधाई दी कि भारतीय क्रिकेट फैंस भड़क गए. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन फ्लेमिंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड होते हुए नज़र आ रहे हैं. ज़ाहिर है आज सचिन का बर्थडे है तो फैंस का इस बदतमीज़ी पर भड़कना लाज़िमी है. 

फैंस इस बात को लेकर भी नाराज थे कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया फ्लेमिंग को विश करने के लिए कोई दूसरा वीडियो या फोटो नहीं डाल सकते थे. एक फैन ने सचिन के 1998 में शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पारी का विडियो पोस्ट किया जिसमें वह फ्लेमिंग की गेंद पर छक्का लगा रहे हैं. कुछ फैंस ने तो अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा है, ''क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के जन्मदिन पर बॉल टैम्परिंग वाला वीडियो शेयर करेगा.''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल