1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक महीने बाद खिलाड़ियों के अनुबंध की सूची जारी करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

एक महीने बाद खिलाड़ियों के अनुबंध की सूची जारी करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 06:22 pm IST

कोविड-19 के कारण पैदा हुई परिस्थितियों से आस्ट्रेलिया के जून में बांग्लादेश और जुलाई में इंग्लैंड के आगामी दौरे पर भी संशय के बादल छा गये हैं।

Australia Team- India TV Hindi
Australia Team Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी होने में कम से कम एक महीने की देरी होगी। सिडनी मार्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची इस साल मई के बजाय अप्रैल में घोषित करना चाहता था।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘लेकिन अब यह योजना अप्रैल के अंत तक स्थगित हो गयी है क्योंकि इस महामारी से आर्थिक अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है। ’’ इसके मुताबिक, ‘‘आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ भी इस कदम पर सहमत हो गया। ’’

कोविड-19 के कारण पैदा हुई परिस्थितियों से आस्ट्रेलिया के जून में बांग्लादेश और जुलाई में इंग्लैंड के आगामी दौरे पर भी संशय के बादल छा गये हैं। टी20 विश्व कप भी अक्टूबर में आस्ट्रेलिया में होना है जबकि भारत को चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच के लिये आस्ट्रेलिया का दौरा करना है। भाषा नमिता आनन्द आनन्द 2903 1748 मेलबर्न नननन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल