1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी10 से ओलंपिक का हिस्सा बन सकता है क्रिकेट : आंद्रे रसेल

टी10 से ओलंपिक का हिस्सा बन सकता है क्रिकेट : आंद्रे रसेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2019 03:05 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 03:05 pm IST

 वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने बुधवार को कहा कि टी10 प्रारूप से क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाने में मदद मिल सकती है।

आंद्रे रसेल- India TV Hindi
आंद्रे रसेल Image Source : GETTY IMAGES

अबुधाबी। वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने बुधवार को कहा कि टी10 प्रारूप से क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाने में मदद मिल सकती है। टी20 क्रिकेट के बेहद कामयाब बल्लेबाज रसेल अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट में नादर्न वारियर्स का हिस्सा होगा। इस लीग का तीसरा सत्र 14 से 24 नवंबर तक खेला जायेगा।

यह पूछने पर कि क्या टी10 प्रारूप से क्रिकेट को ओलंपिक में जगह मिल सकती है, उन्होंने हां में जवाब दिया। रसेल ने कहा,‘‘यह क्रिकेट को ओलंपिक खेल बनाने के लिये बहुत अच्छा होगा। मुझे पता है कि सभी खिलाड़ी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘टी10 प्रारूप टी20 से भी छोटा है। बल्लेबाजों को इसमें बहुत कम समय मिलता है और आते ही हमला बोलना पड़ता है।’

रसेल ने कहा,‘‘गेंदबाज और क्षेत्ररक्षकों को भी अच्छी रणनीति बनाकर अपने खेल का स्तर बेहतर करना होता है।’’

अबुधाबी टी10 के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि इस बार सत्र पिछली बार से बेहतर होगा। उन्होंने कहा,‘‘मुझे यकीन है कि यह सुपरहिट होगा। अबुधाबी से बेहतर मेजबान नहीं हो सकता। खिलाड़ी के तौर पर दौरा करने के लिये यह बहुत अच्छी जगह है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल