1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या के पिता बनने पर लगा बधाइयों का तांता, साथी क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में किया विश

हार्दिक पंड्या के पिता बनने पर लगा बधाइयों का तांता, साथी क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में किया विश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 30, 2020 04:53 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 04:53 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पंड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविच ने गुरुवार (30 जुलाई) को बेटे को जन्म दिया है

हार्दिक पंड्या के...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या के पिता बनने पर लगा बधाइयों का तांता, साथी क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में किया विश Image Source : INSTAGRAM: @HARDIKPANDYA93

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पंड्या की वाइफ नताशा स्टेनकोविच ने गुरुवार (30 जुलाई) को बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर ये बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा क

इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के सितारें भी हार्दिक पंड्या को शुभकामनाएं दे रहे हैं जिनमें टीम इंडिया के साथी क्रिकेटर भी शामिल हैं।

पंड्या के पिता बनने पर कप्तान विराट कोहली ने नताशा और साथी ऑलराउंडर दोनों को बधाई दी। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा, "पिता बनने के इस खास मौके पर हार्दिक को बधाई और नताशा को ढेर सारा प्यार। मुझे आशा है कि आप सभी स्वस्थ हैं।"

हार्दिक पंड्या के पिता बनने पर लगा बधाइयों का तांता, साथी क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में किया विश
Image Source : INSTAGRAM: @HARDIKPANDYA93हार्दिक पंड्या के पिता बनने पर लगा बधाइयों का तांता, साथी क्रिकेटरों ने कुछ इस अंदाज में किया विश

केएल राहुल, क्रिस लिन, युजवेंद्र चहल और श्रेयस अय्यर जैसे अन्य क्रिकेटरों ने भी हार्दिक और नताशा को घर में नन्हें मेहमान के आने की बधाई दी।

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या ने मई महीने में इंस्टाग्राम पर घर में एक नन्हे मेहमान के आने की खुशी फैंस के साथ साझा की थी। पंड्या ने लिखा था, "नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल