1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम साउथ अफ्रीका, IND vs SA तीसरा टी20 मैच online on Hotstar and starSports

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम साउथ अफ्रीका, IND vs SA तीसरा टी20 मैच online on Hotstar and starSports

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2019 09:26 am IST,  Updated : Sep 22, 2019 10:06 pm IST

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम साउथ अफ्रीका, IND vs SA तीसरा टी20 मैच online on Hotstar and starSports

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग कब कहां और क- India TV Hindi
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट: इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच. मैच जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें इंडिया टीवी हिंदी पर.   Image Source : INDIA TV

लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग भारत बनाम साउथ अफ्रीका, IND vs SA तीसरा टी20 मैच online on Hotstar and starSports

मोहाली में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत ने मोहाली में दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 149 रन पर रोक दिया था और फिर कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से सात विकेट से मैच जीत लिया था। कोहली ने जहां अर्धशतकीय पारी खेली थी तो वहीं दीपक चहर ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।

लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड अपडेट्स

IND 134/9 (20.0)

RSA 140/1 (16.5)  

 

यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच का आयोजन कहां हो रहा है?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच का आयोजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से देख सकेंगे। टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स (Star Sports 1 And Star Sports 3) पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

इसके अलावा मैच की पल-पल की डिटेल व लाइव क्रिकेट स्कोर इंडिया टीवी पर पढ़ सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल