1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूल्हे भुवनेश्वर कुमार ने पूरी की घुड़चढ़ी की रस्म, अब लेंगे नूपुर संग सात फेरे

दूल्हे भुवनेश्वर कुमार ने पूरी की घुड़चढ़ी की रस्म, अब लेंगे नूपुर संग सात फेरे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 23, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 12:34 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और उनकी बचपन की दोस्त नूपुर आज यहां वैवाहिक बंधन में बंध गए. घर पर सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है.

Bhuvneshwar kumar- India TV Hindi
Bhuvneshwar kumar

मेरठ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार और उनकी बचपन की दोस्त नूपुर आज यहां वैवाहिक बंधन में बंध गए. घर पर सभी रिश्तेदारों की मौजूदगी में घुड़चढ़ी की रस्म हो गई है. आज सुबह ही भुवी की बारात उनके गंगानगर स्थित आवास से निकली. इसके पहले शेरवानी पहने भुवी के साथ पिता, मां बड़ी बहन रेखा और परिजन गाजे-बाजे के साथ कालोनी के शिवमंदिर तक पहुंचे और वहां पूजा-पाठ किया। इसके बाद भुवी कार से दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल ब्रावुरा पहुंचे जहां उनके स्वागत के लिए पहले से ही नूपुर का परिवार मौजूद था. 

भुवी-नुपूर का वैवाहिक कार्यक्रम दिन में ही रखा गया है. होटल में ही बने मंडप में भुवी और नूपुर सात फेरे भी लेंगे. दोपहर दो बजे तक विवाह की सभी रस्में पूरी कर ली जाएंगी. होटल में ही शाम चार बजे विदाई की रस्म पूरी की जाएगी.

मेरठ के चुनिंदा परिजनों-मित्रों और प्रतिष्ठित लोगों के लिए भुवी के पिता किरणपाल की ओर से रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें रात आठ बजे भुवी-नूपुर पहुंचेंगे.  

इसके पहले संगीत कार्यक्रम में तरह-तरह के गीत बजे लेकिन भुवी ने अपने पसंदीदा गीत डांस किया. भुवी ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के 'पहली बार' गीत पर नृत्य किया। इस गीत के बोल भुवी और नूपुर के बीच की आपसी शरारत को भी बयां करते हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल