1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मंदिर-मस्जिद पर गौतम का ऐसा गंभीर सवाल कि समाज हो जाए शर्मसार

मंदिर-मस्जिद पर गौतम का ऐसा गंभीर सवाल कि समाज हो जाए शर्मसार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 10, 2017 09:03 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 09:44 am IST

क्रिकेटर गौतम गंभीर अक़्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने देश आजादी की 70वीं सालगिरह के मौक़े पर ट्विटर पर देशवासियों से एक गंभीर सवाल का जबाव मांगा है।

Gautam Gambhir- India TV Hindi
Gautam Gambhir

क्रिकेटर गौतम गंभीर अक़्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने देश आजादी की 70वीं सालगिरह के मौक़े पर ट्विटर पर देशवासियों से एक गंभीर सवाल का जवाब मांगा है। गौतम गंभीर ने इस बार एक बाल मज़दूर बच्चे की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर देखकर मानो लगता है कि बच्चे की आंखे देश से हज़ारों सवाल पूछ रही हैं।  

गौतम गंभीर ने जो तस्वीर ट्वीट की है उसमें एक वाक्य भी लिखा है जो हमारे समाज पर कई सवाल खड़े करता है। इस तस्वीर पर लिखा है, 'हम तेरे लिए कुछ नहीं कर सकते ऐ दोस्त, हमें अभी कई मंदिर और मस्जिद बनाने हैं।

इस तस्वीर के साथ गौतम गंभीर ने ट्वीट भी लिखा है जो इस तरह से है- 'आजादी के 70वें साल में भी मैं अभी तक अपने युवा दोस्तों के लिए इस सवाल का जबाव तलाश रहा हूं। क्यो कोई सलाह है?'

गंभीर का यह ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अब तक इस ट्वीट को 1500 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं और करीब साढ़े 7 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल