1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सभी प्रारूपों में अच्छा खेलने पर ही क्रिकेटरों को मिलती है पहचान : वसीम जाफर

सभी प्रारूपों में अच्छा खेलने पर ही क्रिकेटरों को मिलती है पहचान : वसीम जाफर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 09:24 am IST,  Updated : Mar 16, 2020 09:24 am IST

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि है मौजूदा समय में क्रिकेटर्स को तभी पहचान मिलती है जह वह तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करता हो।

wasim jaffer, wasim jaffer vidarbha, wasim jaffer domestic, wasim jaffer ranji trophy, ranji trophy,- India TV Hindi
wasim jaffer and Dhawal Kulkarni  Image Source : TWITTER

भारत के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर ने कहा है कि मौजूदा दौर में क्रिकेटरों को सम्मान और पहचान तभी मिलती है जब वे तीनों प्रारूपों में सफल होते हैं । घरेलू क्रिकेट के धुरंधर जाफर ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया । 

उन्होंने क्रिकेट डाटकाम से कहा ,‘‘ आपको तभी पहचान और सम्मान मिलेगा जब आप तीनों प्रारूपों में कामयाब हैं । मैं यह नहीं कहता कि चेतेश्वर पुजारा का सम्मान नहीं है लेकिन वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलता है, कोई दूसरा प्रारूप नहीं ।’’ 

जाफर ने भारत के लिये 31 टेस्ट और दो वनडे खेले हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ अब समय बदल गया है । मेरे समय में भी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को उनका श्रेय नहीं मिला ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके साथ टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को उनकी अहमियत पता है । लेकिन हमें समय के साथ चलना होगा । आजकल टी20 क्रिकेट का जमाना है ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल