1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद द. अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज के लिए बाहर

हार के बाद द. अफ्रीका को लगा एक और बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज के लिए बाहर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 19, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 01:48 pm IST

भारत ने पहले टी-20 में 28 रन से जीत हासिल की।

एबी डिविलियर्स- India TV Hindi
एबी डिविलियर्स

जोहानिसबर्ग: स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स घुटने की चोट के कारण यहां भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए जिससे दक्षिण अफ्रीका की परेशानी और बढ़ गई। पांचवें वनडे मैच से एक दिन पूर्व डिविलियर्स के बायें घुटने में चोट लगी थी लेकिन वह अंतिम दो वनडे में खेले थे लेकिन कल उन्होंने टीम की ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया। 

दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा,‘‘पांचवें एकदिवसीय से पहले बल्लेबाजी करते हुए उसके घुटने में चोट लगी थी। शुक्रवार को उसने फिटनेस परीक्षण पास किया लेकिन मैच के दौरान चोट काफी बढ़ गई।’’ 

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी विज्ञप्ति में साथ ही कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ डरबन में एक मार्च से शुरू हो रही चार टेस्ट की श्रृंखला से पहले चोट से उबरने के लिए डिविलियर्स को आराम की सलाह दी गई है। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान डिविलियर्स के दायें हाथ की अंगुली में चोट लगी थी और वह पहले तीन वनडे में नहीं खेल पाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल