1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में एबॉट की जगह लेंगे डार्सी शॉट

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में एबॉट की जगह लेंगे डार्सी शॉट

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2019 03:13 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 03:13 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को चोटिल तेज गेंदबाज सीन अबॉट की जगह डी आर्शी शार्ट को भारत के आगामी दौरे के लिये एरॉन फिंच की अगुवाई वाली एकदिवसीय टीम में शामिल किया।

D'Arcy Short, Sean Abbott, India vs Australia 2020, Australia Tour Of India- India TV Hindi
D'Arcy Short will replace Sean Abbott in ODI series against India Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को चोटिल तेज गेंदबाज सीन अबॉट की जगह डी आर्शी शार्ट को भारत के आगामी दौरे के लिये एरॉन फिंच की अगुवाई वाली एकदिवसीय टीम में शामिल किया। अबॉट बिग बैश लीग में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चार सप्ताह के लिये बाहर हो गये जिसके बाद शार्ट को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

भारतीय दौरे की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। दूसरा वनडे 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा वनडे 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

तेज गेंदबाज पैट कमिन्स, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन आस्ट्रेलियाई टीम में हैं, इसलिए चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज अबॉट की जगह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शार्ट को चुना जो लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

भारत दौरे के लिये आस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिन्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेज़लवुड, मार्नस लाबुशेन, केन रिचर्डसन, डी आर्शी शार्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल