1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेल स्टेन ने द.अफ्रीका की जीत का मजाक उड़ने वाले भारतीय फैन की जमकर ली क्लास

डेल स्टेन ने द.अफ्रीका की जीत का मजाक उड़ने वाले भारतीय फैन की जमकर ली क्लास

 Reported By: IANS
 Published : Dec 31, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 03:55 pm IST

जीत के बाद स्टेन ने ट्विटर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के तारीफों के पुल बांधे थे और कहा था कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि उनकी टीम शानदार वापसी के लिए तैयार है। 

Dale Steyn, South Africa, South Africa vs England, Dale Steyn Tweet- India TV Hindi
Dale Steyn fiercely classed an Indian fan mocking The Africa victory  Image Source : GETTY IMAGES

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने इंग्लैंड पर सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 107 रनों की जीत को महज घरेलू जीत करार देने वाले एक भारतीय फैन को आड़े हाथों लिया है। मेजबान टीम ने फाफ दू प्लेसिस और नए मुख्च कोच मार्क बाउचर की देखरेख में इंग्लैंड को 107 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इस जीत के बाद स्टेन ने ट्विटर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम के तारीफों के पुल बांधे थे और कहा था कि यह देखकर अच्छा लग रहा है कि उनकी टीम शानदार वापसी के लिए तैयार है। इस पर एक भारतीय प्रशंसक ने लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका और स्टेन को इतना खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि यह महज एक घरेलू जीत है।

इस पर स्टेन ने लिखा कि तब तो यह लॉजिक भारतीय टीम पर भी लागू होना चाहिए और घर में उसकी जीत को गिना नहीं जाना चाहिए। स्टेन ने लिखा, "अगर ऐसा है तो फिर भारत को उसके घर में मिली जीत को भी काउंट नहीं किया जाना चाहिए। और फिर मूर्ख आदमी, भगवान को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार पांच हार के बाद जीत का खाता खोला और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पहली बार अपनी झोली में कुछ अंक डाले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल