1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 विश्व कप को ध्यान में रख वापसी करना चाहते हैं डेल स्टेन

टी-20 विश्व कप को ध्यान में रख वापसी करना चाहते हैं डेल स्टेन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 03, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 08:14 pm IST

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टेन के हवाले से लिखा है, "मैं जानता हूं कि मैं उस सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20) का हिस्सा हूं। मेरी अंतिम बार इसे लेकर बात हुई थी।"  

Dale Steyn, T20 World Cup 2020- India TV Hindi
Dale Steyn wants to return to the T20 World Cup 2020 in mind  Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में वापसी की इच्छा जाहिर की है। स्टेन का मानना है कि उनका 15 साल का अनुभव टीम के लिए विश्व कप में फायदेमंद हो सकता है। स्टेन अगले महीने इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे और टी-20 सीरीज से लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टेन के हवाले से लिखा है, "मैं जानता हूं कि मैं उस सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20) का हिस्सा हूं। मेरी अंतिम बार इसे लेकर बात हुई थी।"

इस समय बिग बैश लीग (बीबीएल) में हिस्सा ले रहे स्टेन ने कहा, "मुझे दो सप्ताह का ब्रेक मिलेगा और उसके बाद सीधे दोबारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलूंगा।"

उन्होंने कहा, "मैं वनडे टीम में रहूंगा, ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि मैं कितने वनडे मैच खेलूंगा, लेकिन मैं वनडे में रहूंगा, इसके बाद निश्चित तौर पर टी-20 में खेलूंगा।"

स्टेन लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। अक्टबूर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले स्टेन अच्छा खासा अभ्यास करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "टी-20 विश्व कप मेरे एजेंडा में है। मैं अब पहले से ज्यादा अपनी क्रिकेट का लुत्फ ले रहा हूं। मुझे लगता है कि टेस्ट की अपेक्षा चार ओवर फेंकना मेरे शरीर के लिए काफी आसान होगा।"

स्टेन टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल