1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टेडियम में मैच देखने के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के सीने में हुआ दर्द, अब होगा दिल का ऑपरेशन

स्टेडियम में मैच देखने के दौरान इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के सीने में हुआ दर्द, अब होगा दिल का ऑपरेशन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 08:39 pm IST

लीमैन ने कहा,‘‘ध्यान रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट परिवार में मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं।’’   

Darren Lehmann- India TV Hindi
Darren Lehmann suffered chest pain while watching the match at the stadium, now heart operation will be done Image Source : PTI

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर और कोच को बुधवार को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद पता चला कि उनके हृदय का ऑपरेशन होगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को लेहमन के लीमैन के हृदय की बाइपास सर्जरी होगी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ के अनुसार पूर्व टेस्ट बल्लेबाज लीमैन गोल्ड कोस्ट में अपने बेटे को खेलते हुए देखकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे थे जब उनकी तबीयत बिगड़ गई।

वेबसाइट के अनुसार लीमैन अस्पताल में आराम कर रहे हैं और उनकी सर्जरी शनिवार को होगी। 

लीमैन ने कहा,‘‘ध्यान रखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट परिवार में मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकीय सुविधा मिल रही है और मुझे भरोसा है कि मैं फिर अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल