1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वॉर्नर की पत्नी ने दी जानकारी, घर में जल्द गूंजने वाली है तीसरे बच्चे की किलकारी

डेविड वॉर्नर की पत्नी ने दी जानकारी, घर में जल्द गूंजने वाली है तीसरे बच्चे की किलकारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 05:34 pm IST

डेविड वॉर्नर के घर तीसरे बच्चे की किलकारी गंजने वाली है। इस बात की जानकारी वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जिरए दी। बता दें, डेविड वॉर्नर की अभी दो बेटिया हैं और यह उनका तीसरा बच्चा होगा।

david warner and wife- India TV Hindi
david warner and wife Image Source : GETTY IMAGES

बॉल टेंपरिं केस में एक साल का बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर के घर तीसरे बच्चे की किलकारी गंजने वाली है। इस बात की जानकारी वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जिरए दी। बता दें, डेविड वॉर्नर की अभी दो बेटिया हैं और यह उनका तीसरा बच्चा होगा।

वॉर्नर की पत्नी ने अपने पोस्ट में लिखा "मैं और डेविड वॉर्नर तहे दिल के साथ आपके साथ एक खबर शेयर करना चाहते हैं कि 2019 में हम 4 लोगों के परिवार से 5 लोगों के परिवार हो जाएंगे। एक छोटा बच्चा जल्द हमारे परिवार से जुड़ने जा रहा है। हम काफी रोमांचित है।"

इस खुशखबरी के बाद हर कोई वॉर्नर और उनकी पत्नी को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में वॉर्नर की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने भी उन्हें बधाई दी।

2018 खत्म होने से पहले भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के घर भी नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस वजह से रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को बीच में ही छोड़कर मुंबई वापस लौट आए हैं। रोहित अब वनडे टीम के साथ 8 जनवरी को जुड़ेंगे।

बता दें, डेविड वॉर्नर का बैन मार्च में समाप्त होने वाला है इसके बाद वो ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़कर वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएंगे। वहीं बैन खत्म होने के बाद उन्हें एक बार फिर आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। साल 2018 में बैन की वजह से उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल