1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले 12वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने डेविड वार्नर

टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले 12वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने डेविड वार्नर

 Reported By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 03:16 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 03:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट मैचों में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वार्नर ने न्यूजीलैंड के साथ यहां जारी दिन-रात के टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यह मुकाम हासिल किया।

टेस्ट में 7000 रन पूरे...- India TV Hindi
टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले 12वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने डेविड वार्नर Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ| ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टेस्ट मैचों में 7000 रन पूरे कर लिए हैं। वार्नर ने न्यूजीलैंड के साथ यहां जारी दिन-रात के टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यह मुकाम हासिल किया। वार्नर ने 82वें टेस्ट मैच में यह मुकाम हासिल किया। वह 7000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 12वें आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।

वार्नर ने 151 पारियों में सात बार नाबाद रहते हुए 48.65 के औसत से 7000 रन बनाए। उनके नाम 23 शतक और 30 अर्धशतक हैं। वार्नर का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग नाबाद 335 रन है, जो उन्होंने बीते महीने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे।

रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक 13, 378 रन बनाए हैं। इसके बाद एलन बार्डर (11,174) और स्टीव वॉ (10,927) का स्थान है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल