1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट डेविड वॉर्नर : जस्टिन लेंगर

न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए फिट डेविड वॉर्नर : जस्टिन लेंगर

 Reported By: IANS
 Published : Dec 24, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 07:34 pm IST

कोच ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे किसी तरह की चिता नहीं है कि उन्हें खेलने में किसी तरह की परेशानी आएगी।"  

David Warner, Justin langer, Australia vs New Zealand, Boxing day test- India TV Hindi
David Warner fit for Boxing Day Test against New Zealand: Justin Langer Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वार्नर को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करते हुए अंगूठे पर गेंद लग गई थी। इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

कोच ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे किसी तरह की चिता नहीं है कि उन्हें खेलने में किसी तरह की परेशानी आएगी।"

उन्होंने कहा, "दो सेकेंड के लिए थोड़ी चिंता हुई थी लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखा और कुछ देर बाद वह गेंद को दोबारा मारने लगे। मैं जानता हूं कि वह इस पल कैसा खेल रहे हैं, हम जानते हैं कि हमारे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट और बॉक्सिंग डे को कितना पसंद करते हैं। वह खेलने को तैयार हैं।"

लेंगर ने साफ कर दिया कि जेम्स पैटिंसन चार साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। वह चोटिल जोश हेजलवुड का स्थान लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल