1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड वार्नर ने विराट कोहली और खुद के बीच बताई ये खास समानताएं

डेविड वार्नर ने विराट कोहली और खुद के बीच बताई ये खास समानताएं

 Edited By: IANS
 Published : May 06, 2020 02:54 pm IST,  Updated : May 06, 2020 03:35 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट के मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अपनी कुछ खास समानताओं का जिक्र किया।

David Warner, Virat Kohli, Kohli, Virat, Warner, Australia cricket, David Warner vs Virat Kohli- India TV Hindi
David Warner and Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर ने अपने और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच कुछ समानताएं बताई हैं। वार्नर ने कहा कि दोनों अपने-अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं तो वे जुनून से प्रेरित होते हैं। वार्नर ने क्रिकबज पर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ बातचीत में कहा, "जाहिर सी बात है कि मैं विराट की तरफ से बात नहीं कर सकता लेकिन यह लगभग ऐसा ही है कि जब हम मैदान में जाते हैं तो हमें लोगों को, कुछ लोगों को गलत साबित करने की जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा, "अगर आप मुकाबले में हैं तो, उदाहरण के लिए, आप सोचते हैं, ठीक है, मैं उनसे अधिक रन बनाने जा रहा हूं। मैं उस पर तेजी से एक सिंगल लेने जा रहा हूं। आप उनसे बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं, जोकि मैच में है। यह चीज जुनून से आती है।"

ओपनर बल्लेबाज ने साथ ही बताया कि जब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते हैं तो छोटे छोटे मुकाबले बड़े मुकाबले में बदल जाते हैं।

वार्नर ने कहा," निश्चित रूप से, आप मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन आप ऐसे चीजों को नहीं मानते हैं। अगर आप विराट से ज्यादा रन बना सकते हैं या अगर पुजारा, स्टीव स्मिथ से ज्यादा रन बना सकते हैं तो आपके पास ऐसे ऐसे छोटे मुकाबले होते हैं। इसलिए आप खेल को इस अर्थ में लेने का प्रयास करते हैं कि हम इन छोटी छोटी चीजों को करते हैं तो हम मैच में आगे हो सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल