1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1 साल का बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर को बनाया गया कप्तान, इस टीम का करेंगे नेतृत्व

1 साल का बैन झेल रहे डेविड वॉर्नर को बनाया गया कप्तान, इस टीम का करेंगे नेतृत्व

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2018 12:38 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 12:40 pm IST

डेविड वॉर्नर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 1 साल का बैन झेल रहे हैं।

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को बुधवार को कनाडा टी-20 लीग की टीम विन्नीपेग हॉक्स का कप्तान नियुक्त किया गया। हॉक्स के कोच वकार यूनुस ने कहा, "वो शानदार कप्तान साबित होंगे। वो टीम मैन हैं। हमेशा आगे रहते हैं और जो भी अनुभव उनके पास है उसे बांटते हैं। वो हमेशा टीम के लिए उपलब्ध रहते हैं।" वॉर्नर इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान रह चुके हैं। इसके अलावा वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी कप्तानी में खिताब भी दिला चुके हैं। 

वॉर्नर पर इस समय क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध लगाया हुआ है। वॉर्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं लेकिन बोर्ड ने उन्हें कनाडा ग्लोबल टी20 लीग में खेलने की अनुमति दे रखी है। हालांकि वॉर्नर का बल्ला अब तक इस लीग में कमाल नहीं दिखा सका है और दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में वॉर्नर ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि मैं और स्टीवन स्मिथ अभी भी अच्छे दोस्त हैं और हमारे बीच अक्सर बातें होती हैं। हम दोनों काफी समय एक साथ बिताते हैं और हमारे बीच कोई मन मुटाव नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल