1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खाली स्टेडियम में खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी फाइनल का पांचवां दिन

खाली स्टेडियम में खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी फाइनल का पांचवां दिन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 07:14 pm IST

बंगाल और सौराष्ट्र के बीच यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी फाइनल में पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को खेल दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

खाली स्टेडियम में...- India TV Hindi
खाली स्टेडियम में खेला जाएगा रणजी फाइनल का पांचवां दिन  Image Source : BCCI

राजकोट| बंगाल और सौराष्ट्र के बीच यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी फाइनल में पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को खेल दर्शकों के बिना ही खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा कि शुक्रवार को सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमित नहीं होगी।

देशभर में फैले कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बीसीसीआई ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए अंतिम दिन स्टेडियम में दर्शको के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल