Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DDCA Elections 2018 में भारी समर्थन मिलने के बाद इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने समर्थकों को धन्यवाद दिया

DDCA Elections 2018 में भारी समर्थन मिलने के बाद इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने समर्थकों को धन्यवाद दिया

Written by: India TV Sports Desk Published : Jun 30, 2018 08:16 pm IST, Updated : Jun 30, 2018 08:30 pm IST

DDCA चुनाव में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का जमकर समर्थन देखने को मिला।

इंडिया टीवी के...- India TV Hindi
इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

नई दिल्ली: DDCA चुनाव 30 जून को संपन्न हो गए। इन चुनावों में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का जमकर समर्थन देखने को मिला। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रजत शर्मा के समर्थन में कई दिग्गज खिलाड़ी देखे गए। आज चुनाव खत्म हो गए हैं और अपार समर्थन को देखकर रजत शर्मा बेहद खुश दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने इस समर्थन के लिए हर किसी को धन्यवाद दिया। रजत शर्मा ने अपने बयान में कहा, 'डीडीसीए सदस्यों के समर्थन से बेहद खुश हूं। मैं खासतौर पर सीनियर सिटिजंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो मेरे पक्ष में वोट डालने आए।'

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से DDCA को यहां वोट डालने आए लोगों के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए थे।' आपको बता दें कि इन चुनावों का नतीजा सोमवार यानी 2 जुलाई को आएगा। भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी रजत शर्मा का समर्थन कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए रजत शर्मा को गंभीर, सहवाग और आकाश चोपड़ा का जबरदस्त समर्थन मिला। तीनों भारतीय क्रिकेटरों ने रजत शर्मा का समर्थन करते हुए उनकी जमकर तारीफ की।

भारत और दिल्ली के लिए बतौर ओपनर खेल चुके सहवाग और गंभीर ने डीडीसीए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रजत शर्मा का समर्थन करते हुए डीडीसीए के सभी सदस्यों से उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की थी। गंभीर, सहवाग, आकाश चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों ने शुरू से ही रजत शर्मा का समर्थन किया और उन्होंने रजत शर्मा के समर्थन में बयान भी दिए थे।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement