1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीपा मलिक बनी भारतीय पैरालंपिक समिति की नई अध्यक्ष

दीपा मलिक बनी भारतीय पैरालंपिक समिति की नई अध्यक्ष

 Edited By: IANS
 Published : Feb 01, 2020 06:51 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 06:51 pm IST

रियो ओलंपिक में गोला फेंक (एफ-53 स्पर्धा) में रजत पदक जीतने वाली 49 साल की दीपा को शुक्रवार को बेंगलुरु में हुए चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

deepa malik, Paralympic Committee of India, pci, paralympics- India TV Hindi
Deepa malik Image Source : AP

पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी दीपा मलिक भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की नयी अध्यक्ष चुनी गयी है लेकिन इसके लिए हुए चुनाव के नतीजे दिल्ली उच्च न्यायालय में एक लंबित मामले की सुनवाई के बाद मान्य होंगे। 

रियो ओलंपिक में गोला फेंक (एफ-53 स्पर्धा) में रजत पदक जीतने वाली 49 साल की दीपा को शुक्रवार को बेंगलुरु में हुए चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। दीपा ने पीसीआई को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय पैरालंपिक में नये कार्यकाल की शुरुआत के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपने और भारत में पैरा खेलों में एथलीट केंद्रित दृष्टिकोण का स्वागत करने पर मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बड़ा बदलाव का मौका होगा। व्यक्तिगत तौर पर मुझे उम्मीद है कि आपका समर्थन मिलना जारी रहेगा। मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए तत्पर हूं।’’ 

पूर्व अध्यक्ष राव इंदरजीत सिंह को हटाये जाने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए गुरशरण सिंह भी निर्विरोध महासचिव चुने गये। कविंदर चौधरी और शशि रंजन को उपाध्यक्ष जबकि एम महादेवा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। 

नाले नंदकिशोर बाबूराव और कांतिलाल परमार सह सचिव चुने गये है। निर्वाचन अधिकारी आर राधा (सेवानिवृत्त जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि इस चुनाव के परिणाम दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित एक मामले के पारित होने के बाद मान्य होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल