1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: बेंगलोर, दिल्ली के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला

IPL: बेंगलोर, दिल्ली के बीच आज होगा निर्णायक मुकाबला

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2016 09:49 am IST,  Updated : May 22, 2016 09:49 am IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होने वाला मुकाबला किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में स्थान पाने के लक्ष्य..

delhi daredevils, Royal challengers bangalore- India TV Hindi
delhi daredevils, Royal challengers bangalore

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच होने वाला मुकाबला किसी सेमीफाइनल से कम नहीं होगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में स्थान पाने के लक्ष्य से मैदान में उतरेंगी। लगातार तीन जीत हासिल करने वाली बेंगलोर की टीम 13 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वह अंकतालिका में छठवें स्थान पर है। वह बेंगलोर से नेट रनरेट के मामले में पीछे है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के भी इस समय 14 अंक है। दोनों ही टीमों को अभी एक-एक मैच खेलना है। रविवार को होने वाला मुकाबला बेंगलोर की मजबूत बल्लेबाजी और दिल्ली की मजबूत गेंदबाजी के बीच का मुकबला होगा। बेंगलोर के पास विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल और शेन वाटसन जैसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस आईपीएल में नए रिकार्ड बनाए हैं।

वहीं, दिल्ली के पास अनुभवी जहीर खान, अमित मिश्रा, क्रिस मौरिस और इमरान ताहिर सरीके गेंदबाज है जिन्होंने इस सत्र में दिल्ली को सफलता दिलाई है। बेंगलोर एक बार फिर कप्तान कोहली के भरोसे रहेगी जिन्होंने अपने बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोहली ने इस सत्र में अभी तक खेले गए 13 मैचों में 865 रन बनाए हैं।

कोहली को पिछले मैच में गेल का अच्छा साथ मिला था। काफी दिनों से फॉर्म से जूझ रहे गेल ने पिछले मैच में कोहली का साथ देते हुए शानदार साझेदारी की थी। इनके अलावा अब्राहम डिविलियर्स ने भी टीम के लिए बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम की कमजोर कड़ी अभी तक उसकी गेंदबाजी रही है। हालांकि युजवेन्द्र चहाल और वाटसन के रहते टीम में सुधार हुआ है। वहीं, पिछले कुछ मैचों में क्रिस जोर्डन ने भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। खराब शुरुआत के बाद बेंगलोर ने वापसी करते हुए पिछले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है और वह इस समय प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। एक और जीत उसे अंतिम चार में पहुंचा सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े टीमों के बारें में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल