1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेनमार्क के शटलर विक्टर एक्सेलसन ने पहली बार जीता ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब

डेनमार्क के शटलर विक्टर एक्सेलसन ने पहली बार जीता ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 11:15 pm IST

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को चाइनीज ताइपे के तेन चेन चोउ को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

डेनमार्क के शटलर...- India TV Hindi
डेनमार्क के शटलर विक्टर एक्सेलसन ने पहली बार जीता ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब Image Source : PTI

बर्मिघम| डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने रविवार को चाइनीज ताइपे के तेन चेन चोउ को हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट के दूसरे सीड खिलाड़ी एक्सेलसन ने पहली सीड चोउ को 46 मिनट के भीतर 21-13, 21-14 से हराया।

इन दोनों के बीच यह कुल 12वां मुकाबला था। वर्ल्ड नम्बर-7 एक्सेलसन की 10 बार जीत हुई है जबकि वर्ल्ड नम्बर-1 चोउ दो बार जीते हैं। टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जापान की युकी फुकुशियामा और सायाका हिरोता ने जीता। सायाका और युकी ने चीन की यूई दू और यिन हुई ली को 46 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया।

दूसरी तरफ चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने चीन की चेन यू फेई को हराकर ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब जीता। यह तीसरी बार है जब दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी ने ये खिताब अपने नाम किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल