1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई टीम के लिए बुरी खबर, बायो बबल का उल्लंघन करने की वजह से इन दो खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

श्रीलंकाई टीम के लिए बुरी खबर, बायो बबल का उल्लंघन करने की वजह से इन दो खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2021 08:38 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 08:38 pm IST

एसएलसी के एक अधिकारी ने कहा कि समिति की सिफारिशों को अभी एसएलसी कार्यकारिणी की मंजूरी मिलनी बाकी है। 

Dhanushka Guntilaka and Kusal Mendis Recommendation for two years ban - India TV Hindi
Dhanushka Guntilaka and Kusal Mendis Recommendation for two years ban  Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की पांच सदस्यीय अनुशासन समिति ने हाल के ब्रिटेन दौरे के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के लिये बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका और कुसाल मेंडिस पर दो साल तथा विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। 

इसके अलावा उन पर 25,000 डालर का जुर्माना भी लगाया गया है। 

इन तीनों ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले डरहम में कोविड सुरक्षा के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था।

इन तीनों को तुरंत ही निलंबित करके वापस स्वदेश भेज दिया गया था। एक न्यायधीश की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय अनुशासन समिति ने इन तीनों को दोषी पाया है। भारत के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला के लिये इन तीनों के नाम पर विचार नहीं किया गया था। 

एसएलसी के एक अधिकारी ने कहा कि समिति की सिफारिशों को अभी एसएलसी कार्यकारिणी की मंजूरी मिलनी बाकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल