1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी ने साक्षी और जीवा के साथ सेलिब्रेट किया अपना 38वां जन्मदिन, सहवाग ने खास अंदाज में दी बधाई

धोनी ने साक्षी और जीवा के साथ सेलिब्रेट किया अपना 38वां जन्मदिन, सहवाग ने खास अंदाज में दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2019 10:28 am IST,  Updated : Jul 07, 2019 12:16 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर धोनी ने अपनी वाइफ साक्षी, बेटी जीवा और कुछ करीबी दोस्तों के साथ शानदार अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

धोनी ने वाइफ साक्षी और...- India TV Hindi
धोनी ने वाइफ साक्षी और बेटी जीवा के साथ सेलिब्रेट किया अपना 38वां जन्मदिन, सहवाग ने खास अंदाज में दी बधाई Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट जगत के लिए 7 जुलाई का दिन दोगुनी खुशी लेकर आया है। एकतरफ जहां भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।

इस खास मौके पर धोनी ने अपनी वाइफ साक्षी, बेटी जीवा और कुछ करीबी दोस्तों के साथ शानदार अंदाज में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें पूर्व कप्तान धोनी अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। साक्षी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बॉय।"

मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने भी धोनी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो पोस्ट किया जिसमें दोनों खिलाड़ी हैलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए नजर आए।

इस मौके पर अपने वीरू पाजी यानी वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास और अनोखे अंदाज में धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। सहवाग ने लिखा, "7वें महीनें का 7वां दिन। क्रिकेट की दुनिया के अजूबे का जन्मदिन। जन्मदिन मुबारक धोनी।"

मोहम्मद कैफ ने ट्विटपर पर धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "पहली बार 2004 में बांग्लादेश में एक साथ खेले और जल्द ही उन्होंने वाइजैग में पाक के खिलाफ 148 रन जड़ अपने आने की घोषणा कर दी, तब से वापस मुड़कर नहीं देखा। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

इस मौके पर बीसीसीआई ने भी पूर्व कप्तान और आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने वाले धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी के 4 वर्ल्ड कप के लुक वाले फोटो शेयर करते हुए लिखा, "4 वर्ल्ड कप और 4 अलग-अलग लुक। आपको कौन सा पसंद है। हैप्पी बर्थडे धोनी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल