नयी दिल्ली: कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक ऐसा बयान दे डाला जिससे भारतीय क्रिकेट में भूचाल खड़ा हो गया है। धोनी ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें ऐसे तेज़ गेंदबाज़ नहीं चाहिए जो सिर्फ स्पीड पर ध्यान देते हैं। उन्हें ऐसे फ़ास्ट बॉलर चाहिए जो अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देते हों।
सवाल ये है कि क्या स्पीड से बल्लेबाजों को डराने वाले गेंदबाज़ मैच में असरदार नहीं होते? देखा जाए तो आज के दौर में हर तेज गेंदबाज़ अपनी स्पीड बढ़ाने पर ज्यादा से ज्यादा ज़ोर देता है।
बहरहाल धोनी के इस बयान ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को कन्फूज़ कर दिया है।