
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किए तेज़ गेंदबाज़ संदीप शर्मा कप्तान धोनी की सलाह से इत्तिफाक नहीं रखते। संदीप शर्मा की लाइन लेंथ सटीक है...आईपीएल के आठवें सीजन में उनका प्रदर्शन इसका गवाह रहा है...लेकिन अब संदीप अपनी गेंदबाजी में स्विंग के साथ तेज़ी भी लाना चाहते हैं।
संदीप शर्मा का कहना है, “मैं अपनी गेंदबाज़ी की स्पीड बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहा हूं...मैं कोशिश कर रहा हूं कि अपनी गेंदबाज़ी को 135 kmph तक लेकर जाऊं...वो मेरे लिए अच्छा होगा...मेरे हिसाब से स्पीड और स्विंग का मिश्रण मेरे लिए अच्छा रहेगा।“