1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 10 June 2026 Ka Rashifal: बुधवार का दिन लाया है खुशखबरी और नए अवसर, मेष और मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत, आज का राशिफल

10 June 2026 Ka Rashifal: बुधवार का दिन लाया है खुशखबरी और नए अवसर, मेष और मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत, आज का राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jun 10, 2026 06:14 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 08:14 am IST

10 June 2026 Ka Rashifal: आज बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

10 June 2026 Ka Rashifal- India TV Hindi
10 जून 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

10 June 2026 Ka Rashifal: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 3 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 22 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 58 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आज, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी और नए अवसर लेकर आया है। नौकरी, व्यापार, शिक्षा, परिवार और आर्थिक मामलों में सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? यहां विस्तार से जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता भी होंगे। आपके कार्यों की आज ऑफिस में तारीफ होगी। गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोग आज कार्य स्थल पर सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। अपने काम पर फोकस करेंगे।

  • शुभ रंग - मैरून
  • शुभ अंक - 3

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को खुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको जरूरी बात पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी पुरानी कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग - सिल्वर
  • शुभ अंक - 4

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको दूरसंचार से शुभ सूचना मिलेगी इससे आपके परिवार में खुशी का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आज आपको गुड न्यूज मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।

  • शुभ रंग - व्हाइट
  • शुभ अंक - 7

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपसे मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें ऑफिस में किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग - ब्राउन
  • शुभ अंक - 8

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अनुसार डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग से आपको सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग - मैजेंटा
  • शुभ अंक - 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 4

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज खास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं इसके साथ ही आपका ट्रांसफर भी हो सकता हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए।

  • शुभ रंग - ब्लैक
  • शुभ अंक - 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप किसी मित्र को पैसा उधार देंगे इसके साथ ही सम्बंधित लिखित कार्रवाई भी जरूरी है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 1

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपके घर मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैंं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम भगवान की भक्ति में लगायेंं जिससे मन शांत रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 7

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आज आपको मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें, जिससे सुख और संतोष की वृद्धि होगी।

  • शुभ रंग - येलो
  • शुभ अंक - 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Puja Ghar Vastu Tips: किस दिशा में होना चाहिए पूजा स्थान, घर में मंदिर बनवाते समय न करें गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।