1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली को इस वजह से टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे धोनी, कोच ने भी कर दिया था इन्कार

विराट कोहली को इस वजह से टीम में शामिल नहीं करना चाहते थे धोनी, कोच ने भी कर दिया था इन्कार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2020 09:17 am IST,  Updated : Apr 03, 2020 09:17 am IST

धोनी और कर्स्टन का मानना था कि उन्होंने विराट कोहली को खेलते हुए नहीं देखा इसलिए जो टीम पिछले दौरे पर थी उसी टीम के साथ वह श्रीलंका दौरे पर जाना चाहते हैं।

ms dhoni,virat kohli,ipl 2020,csk team 2020,n srinivasan- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ करियर का आगाज करने वाले विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दबदबा कायम कर रखा है। अपने 12 साल के करियर में विराट कोहली ने 86 टेस्ट, 282 वनडे और 82 टी-20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हालांकि यह भी सच है कि भारतीय टीम में कोहली को आसानी से जगह नहीं मिली थी। इस बात का खुलासा खुद पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने पीटीआई को दिए अपने एक इंटरव्यू में किया।

वेंगसरकर ने कहा, ''श्रीलंका दौरे पर जब मैं विराट को टीम में शामिल कर रहा था उस समय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच गैरी कर्स्टन इसके लिए सहमत नहीं हुए थे लेकिन मैंने उन्हें समझाया और विराट को टीम में शामिल किया।''

उन्होंने कहा, ''विराट की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता था, इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया में युवा क्रिकेटरों के लिए इमर्जिंग प्लेयर्स टूर्नामेंट हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए जहां भारत, साउथ अफ्रीका, और न्यूजीलैंड की ए टीमें हिस्सा ले रही थी। इस दौरान मैं और अपने साथियों के साथ इस टूर्नामेंट को देखने गया जहां हमने विराट को खेलते हुए देखा।''

वेंगसरकर ने कहा, ''पहले तो हमने यह सोचा था कि अंडर 23 के लड़कों को चुनेंगे लेकिन विराट को खेलते हुए देख मुझे ऐसा लगा वह तकनीकि रूप से काफी सक्षम है यही वजह है हमने श्रीलंका दौरे पर उसे मौका देने के बारे में सोचा।''

 
हालांकि श्रीलंका दौरे पर टीम चुने जाने के समय कप्तान धोनी और कोच ने विराट को लेकर अपनी असमति जताई थी। धोनी और कर्स्टन का मानना था कि उन्होंने विराट कोहली को खेलते हुए नहीं देखा इसलिए जो टीम पिछले दौरे पर थी उसी टीम के साथ वह श्रीलंका दौरे पर जाना चाहते हैं।

इसके बाद वेंगसरकर ने धोनी और कोच को समझाया और कहा कि श्रीलंका दौरे पर विराट को टीम में शामिल किया जाना चाहिए उसके लिए यही सही मौका है और आज परिणाम पूरी दुनिया के सामने है।

आपको बता दें विराट कोहली तीनों ही फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अबतक 7240 रन बनाए हैं जबकि वनडे में उनके नाम  11867 रन दर्ज है वहीं टी-20 में उन्होंने 2794 रन बना चुके हैं।

  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल