1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साक्षी नही कोई और है धोनी का पहला प्यार जिसे नहीं भूल पाए आज तक

साक्षी नही कोई और है धोनी का पहला प्यार जिसे नहीं भूल पाए आज तक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 04, 2016 01:10 pm IST,  Updated : Feb 04, 2016 01:11 pm IST

कहा और माना जाता है कि टीम इंडिया के कप्तान (वनडे,टी20) महेंद्र सिंह धोनी का पहला और आख़िरी प्यार है साक्षी जिससे उन्होंने ब्याह भी रचाया है और एक संतान भी पैदा की है लेकिन

dhoni- India TV Hindi
dhoni

कहा और माना जाता है कि टीम इंडिया के कप्तान (वनडे,टी20) महेंद्र सिंह धोनी का पहला और आख़िरी प्यार है साक्षी जिससे उन्होंने ब्याह भी रचाया है और एक संतान भी पैदा की है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साक्षी उनका पहला प्यार कभी नहीं रही।

साक्षी से पहले धोनी किसी और से प्रेम करते थे और ये प्रेम इतना गहरा रहा है कि वह उसे आजतक अपने दिल में बसाए हुए हैं।

दरअसल धोनी को बचपन से ही गाड़ी और खेल से बेइंतहा प्यार रहा है। यही वजह है कि साक्षी से शादी करने के बाद भी वह अपने बाइक व कार प्रेम को नहीं भुला पाए हैं। उन्हें इस प्यार के क़रीब रांची में ही होते हैं। धोनी रांची आने के बाद अपना ज़्यादातर वक़्त अपनी गाड़ियों में लगाते हैं। चाहे मामला उनकी साफ़-सफाई का हो या फिर उनके मेंटीनेंस का, इससे वह किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करते। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की जब भी इन गाड़ियों के लिए मैकेनिक बुलाये जाते हैं तो धोनी ख़ुद उसके साथ बैठ जाते हैं।

dhoni
dhoni

गाड़ी की करते हैं ख़ुद देख-रेख

धोनी रांची में रहने के दौरान एक-एक गाड़ी का कवर हटाकर उसकी देख-रेख करते हैं। मौका मिलने पर वो उन्हें सड़क पर भी दौडाते हैं। हालांकि उनका दुपहिया चलाने का शौक तो रांची में कुछ हद तक पूरा हो जाता है लेकिन रांची की तंग गलियों में उनकी बड़ी गाड़ियां खप नहीं पाती सो वे पार्किंग की शोभा बनकर रह जाती हैं।  

क्यों धोनी को मंहगा पड़ा था बुलेट चलाना, जाने अगली स्लाइड में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल