1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट की दुनिया में धोनी की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा : बाबर आजम

क्रिकेट की दुनिया में धोनी की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा : बाबर आजम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 18, 2020 11:01 am IST,  Updated : Aug 18, 2020 11:01 am IST

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को कहा कि क्रिकेट की दुनिया में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।

क्रिकेट की दुनिया में...- India TV Hindi
क्रिकेट की दुनिया में धोनी की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा : बाबर आजम Image Source : @SMRITIIRANI

पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को कहा कि क्रिकेट की दुनिया में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा। बाबर का ये बयान भारत के पूर्व कप्तान धोनी द्वारा 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 16 साल के लंबे करियर को समाप्त करने के बाद आया है।

धोनी को लेकर आजम ने ट्वीट में लिखा, "ऐसे शानदार करियर के लिए एमएस धोनी को बधाई। क्रिकेट जगत में आपका नेतृत्व, फाइटिंग स्पिरिट और विरासत को हमेशा याद किया जाएगा। मैं आपके जीवन के हर पहलू में पर्याप्त प्रकाश और चमक की कामना करता हूं। #MSDhoni।"

धोनी ने पिछले हफ्ते स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर एक वीडियो के जरिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। धोनी के संन्यास के कुठ देर बाद ही साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। एक साथ दों बड़े खिलाड़ियों के संन्यास लेने से फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत भी हैरान रह गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेने के बाद धोनी और रैना अब 19 सितंबर से यूएई में शुरू होने जा रहे IPL के 13वें संस्करण में खेलते नजर आएंगे। इस सीजन धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करेंगे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल