नयी दिल्ली: वनडे टीम इंडिया के कप्तान एम.एस. धोनी इन दिनों आगरा में सेना के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं जो दो हफ़्ते चलेगा।
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक धोनी कोर्स ख़त्म होने के बाद विमान से पांच बार पैराशूट जंप भी करेंगे। इसका शुरुआती प्रशिक्षण लेने के लिए वह पैरा ब्रिगेड आगरा गए हैं।

रक्षा मंत्रालय के पर्वक्ता सितांशु कार ने बताया कि धोनी दो हफ़्ते की ट्रेनिंग के बाद पैराशूट बांधकर विमान से पांच बार चलांग लगाएंगे।
धोनी को 2011 पैराशूट रेजीमेंट में मानद लेफ़्टिनेंट कर्नल का दर्जा दिया गया था।