1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो इस बड़ी वजह से रहाणे ने नहीं काटा था कंगारू केक, अब किया खुलासा

तो इस बड़ी वजह से रहाणे ने नहीं काटा था कंगारू केक, अब किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 30, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 04:50 pm IST

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने इसलिए कंगारू केक काटने से मना कर दिया, क्योंकि वे अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं।

तो इस बड़ी वजह से रहाणे...- India TV Hindi
तो इस बड़ी वजह से रहाणे ने नहीं काटा था कंगारू केक, अब किया खुलासा Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने इसलिए कंगारू केक काटने से मना कर दिया, क्योंकि वे अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं। रहाणे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती है।

पूर्व क्रिकेटर ने माना, ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप होने के बाद पृथ्वी शॉ को है मदद की जरूरत

टेस्ट सीरीज जीत के बाद जब रहाणे अपने घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। रहाणे के लिए स्वागत के लिए एक केक भी तैयार कराया, जिस पर कंगारू बना था। लेकिन रहाणे ने उस केक को काटने से इनकार कर दिया। रहाणे ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ उनके फेसबुक पेज पर बातचीत के दौरान कहा, "कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। आप विपक्षी टीम को हराएं। भले ही आप जीतें, आप इतिहास रच दें, लेकिन मुझे लगता है कि आपको विरोधी को भी सम्मान देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हार-जीत के बावजूद आपको सम्मान देने की जरूरत होती है। यही वजह थी कि मैंने केक काटने से मना कर दिया।"

ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ही राहुल द्रविड़ ने रहाणे को दिया था 'जीत का मंत्र', अब हुआ खुलासा

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट के बाद अंतिम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेले थे और अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आए थे। कोहली जब कप्तान थे तो पहले टेस्ट में भारत 36 रन पर ढेर हो गया था। उनके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी और दूसरे टेस्ट में भारत को आठ विकेट से जीत दिलाई थी। इसके बाद सिडनी में मैच ड्रॉ रहा था और ब्रिस्बेन में भारत ने तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत के साथ सीरीज 2-1 से जीत ली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल