1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बगैर हेलमेट के बल्लेबाजी करते हुए मर भी जाता तो गम नहीं होता : रिचर्ड्स

बगैर हेलमेट के बल्लेबाजी करते हुए मर भी जाता तो गम नहीं होता : रिचर्ड्स

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 08:58 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:58 pm IST

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस को बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था। अपने समय में इस बल्लेबाज ने कई घातक गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन हेलमेट नहीं पहना।

बगैर हेलमेट के...- India TV Hindi
बगैर हेलमेट के बल्लेबाजी करते मर भी जाता तो गम नहीं होता : रिचर्ड्स Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्डस को बिना हेलमेट के बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता था। अपने समय में इस बल्लेबाज ने कई घातक गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन हेलमेट नहीं पहना। रिचर्डस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वाटसन के साथ बात करते हुए कहा कि वह बिना हेलमेट पहनने के कारण उठने वाले जोखिम के साथ सहज थे।

रिचर्ड्स ने वाटसन से पोडकास्ट पर कहा, "खेल के प्रति जुनून इतना था कि मैं जिस खेल को प्यार करता हूं, उसे खेलते हुए मर भी जाता तो दुख नहीं होता।" रिचर्डस ने कहा कि वह दूसरे खेलों में उन खिलाड़ियों से प्रेरित होते थे जो अपनी जान जोखिम में डालते थे।

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "मैं दूसरे खेलों के पुरुष और महिला खिलाड़ियों को देखता था जो किसी भी हद तक अपने खेल का सम्मान करते थे। मैं फॉर्मूला-1 में रेसर को कार चलाते देखता था। इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है।"

रिचर्डस ने यह भी बताया कि उनके डेंटिस्ट ने उनको माउथ गार्ड लगाने की सलाह दी थी लेकिन उन्होंने ऐसा इसलिए नहीं किया कि वो फिर चुइंगगम नहीं चबा सकते थे। उन्होंने कहा, "मेरे डेंटिस्ट ने मुझे माउथपीस दिया था जो मैंने कुछ बार इस्तेमाल किया लेकिन मैं चुइंगगम नहीं खा पाता था, इसलिए मैंने नहीं लगाया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल