1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश चांडीमल का एशिया कप में खेलना तय नहीं

दिनेश चांडीमल का एशिया कप में खेलना तय नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2018 10:22 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 10:22 am IST

 चांडीमल को हाल ही में खत्म हुए टी-20 टूर्नामेंट के दौरान ऊंगली में चोट लग गई थी। 

- India TV Hindi
दिनेश चांडीमल

कोलंबो: श्रीलंकाई बल्लेबाज दिनेश चांडीमल का आगामी 15वें सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में खेलना तय नहीं है। चांडीमल को हाल ही में खत्म हुए टी-20 टूर्नामेंट के दौरान ऊंगली में चोट लग गई थी। पूर्व कप्तान चांडीमल अगर टूर्नामेंट शुरू होने तक फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टीम में शामिल किया जा सकता है। 

गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में आईसीसी द्वारा छह मैचों के लिए प्रतिबंधित किए गए चांडीमल को एशिया कप के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चोट के कारण अब उनकी वापसी तय नहीं लग रही है। 

श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को एक साल बाद टीम में मौका दिया है। 

एशिया कप में श्रीलंका को अपना पहला मैच 15 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसके बाद वह अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल