1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में भुला दिया गया था, आज उसे मिला सबसे बड़ा इनाम

जिस खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में भुला दिया गया था, आज उसे मिला सबसे बड़ा इनाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 07:15 pm IST

 क्वालीफायर टू के दौरान रिद्धिमान साहा को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी। 

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिनेश कार्तिक ने ना सिर्फ फैन्स का दिल जीता बल्कि सेलेक्टर्स का विश्वास भी जीत लिया है तभी तो 8 साल बाद कार्तिक की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट में कार्तिक टीम का हिस्सा होंगे।

दिनेश
दिनेश

कार्तिके को चोटिल रिद्धिमान साहा की जगह शामिल किया गया है। क्वालीफायर टू के दौरान रिद्धिमान साहा को बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी। गेंद रिद्धिमान साहा की अंगूली पर लगी। जिससे उनकी अंगूली में हेयरलाइन फ्रेक्चर हो गया। बीसीसीआइ की मेडिकल टीम की निगरानी में चोट से उभर रहे थे लेकिन मैनजमेंट ने उन्हें आराम देने के लिए इस टेस्ट से बाहर रखने का फैसला किया है ताकि वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ से पहले पूरी तरह से फिट हो सके। उन्हें फिट होने में 5 से 6 हफ्ते का वक्त लग सकता है।

साहा की जगह कार्तिक अफगानिस्तान के खिलाफ विकेट के पीछे नजर आएंगे। वैसे कार्तिक का रिकॉर्ड आईपीएल में बेहतरीन रहा है। केकेआर की कप्तानी करते हुए कार्तिक ने टीम को ना सिर्फ क्ववालीफायर 2 तक पहुंचाया बल्कि अहम मौके पर बल्ले से टीम को जीत दिलाया।

कार्तिक ने आईपीएल में 16 मैच खेले। जहां 49.80 की बेहतरीन औसत से 498 रन बनाए। कार्तिक ने जिस जिम्मेदारी के साथ टीम को आगे बढ़ाया। उससे उनकी डिमांड टीम में बढ़ी है। यही वजह है कि वनडे के बाद सेलेक्टर्स ने उन्हें टेस्ट में भी मौका देने का फैसला किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल