1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019| दिनेश कार्तिक को कप्तानी के पद से हटाए जाने की खबरों के बीच जैक कालिस ने दिया बड़ा बयान

IPL 2019| दिनेश कार्तिक को कप्तानी के पद से हटाए जाने की खबरों के बीच जैक कालिस ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 23, 2019 11:02 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 11:02 pm IST

कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल में लगातार पांच हार से दिनेश कार्तिक की नेतृत्वक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन कोच जैक कैलिस ने कहा कि कप्तान को पद से हटाने पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। 

Dinesh Kartik KKR Captain Jack Kallis KKR Coach IPL 2019- India TV Hindi
Dinesh Kartik KKR Captain Jack Kallis KKR Coach IPL 2019 Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल में लगातार पांच हार से दिनेश कार्तिक की नेतृत्वक्षमता पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन कोच जैक कैलिस ने कहा कि कप्तान को पद से हटाने पर किसी तरह की चर्चा नहीं हुई। कैलिस से जब पूछा गया कि जिस तरह से राजस्थान रायल्स ने अंजिक्य रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण कप्तान पद से हटाया, क्या केकेआर ऐसा करने पर विचार कर रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं हमने इस पर चर्चा नहीं की और किसी ने यह मसला उठाया भी नहीं। इसलिए इसको लेकर कोई बात नहीं हुई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वह (कार्तिक) हमारे लिये कुछ बड़ी पारियां खेलेगा। यह वास्तव में टीम के लिये बहुत मायने रखेगा। ’’ 

कार्तिक ने अभी तक नौ पारियों में 16.71 की औसत से रन बनाये हैं। पता चला है कि टीम मालिक शाहरूख खान ने मुंबई में शीर्ष खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। 

इस बारे में पूछे जाने पर कैलिस ने कहा, ‘‘मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई। कार्तिक भी एक दिन के लिये घर गया था। हम कल मिलेंगे और अगले मैच के लिये रणनीति तैयार करेंगे।’’ 

विदेशी खिलाड़ी जैसे आंद्रे रसेल कोलकाता में ही अभ्यास कर रहे थे वहीं शुभमान गिल और कुलदीप यादव मुंबई में केकेआर अकादमी में अभ्यास कर रहे थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल