1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लक्ष्य के करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक: रोहित

लक्ष्य के करीब पहुंचकर हारना निराशाजनक: रोहित

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2017 05:37 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 05:37 pm IST

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम का राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ सोमवार रात हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 28वें मैच में लक्ष्य के इतने करीब आकर हार जाना निराशाजनक है।

rohit sharma- India TV Hindi
rohit sharma

मुंबई: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि टीम का राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ सोमवार रात हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 28वें मैच में लक्ष्य के इतने करीब आकर हार जाना निराशाजनक है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पुणे ने मुंबई को तीन रनों से हरा दिया। पुणे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन रोहित की टीम इसे हासिल नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी। 

रोहित ने कहा, "लक्ष्य के इतने करीब पहुंचकर हार जाना निराशाजनक है। हमें लगा कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और जीत के लिए हर प्रकार का प्रयास किया, लेकिन मैच को समाप्त न कर पाना सच में निराशाजनक है।"

इस मैच में मुंबई के लिए सबसे अधिक रन रोहित ने ही बनाए थे। उन्होंने 39 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रन बनाए। 

उन्होंने कहा, "मैं अपनी टीम के प्रदर्शन की अधिक आलोचना नहीं करना चाहता। हमने मध्य ओवरों में अपने विकेट गंवाए और यहीं वो गलती थी, जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। स्पिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। अब हमें इस हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा। जयदेव उनाकट ने पुणे के लिए अंत में अच्छी गेंदबाजी की।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल