1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नहीं पता कब वापसी कर पाऊंगा, फिटनेस हासिल करने की कर रहा हूं कोशिश: हार्दिक पांड्या

नहीं पता कब वापसी कर पाऊंगा, फिटनेस हासिल करने की कर रहा हूं कोशिश: हार्दिक पांड्या

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2018 11:17 am IST,  Updated : Oct 18, 2018 11:17 am IST

हार्दिक पांड्या एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पांड्या अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एशिया कप 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे और इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। पांड्या टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं लेकिन चोटिल होने के बाद से वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। पांड्या ने अपनी वापसी पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो कब मैदान पर वापसी कर पाएंगे। पांड्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कई बातें सामने रखीं। पांड्या ने कहा, 'मैं जल्द से जल्द ठीक होने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि ये मैं भी नहीं जानता कि मैं मैदान पर कब वापसी कर पाऊंगा। लेकिन फिलहाल मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं।' 

पांड्या ने ये भी कहा कि विश्व कप उनका अगला लक्ष्य है। पांड्या ने कहा, 'मेरा और टीम का अगला लक्ष्य टीम को विश्व कप जिताना है। विश्व कप जिताने के लिए मैं अपना सौ फीसदी से भी ज्यादा देना चाहता हूं। मैं अपनी स्किल, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर ध्यान दे रहा हूं।' 

जब पांड्या से पूछा गया कि क्या माइकल होल्डिंग और सुनील गावस्कर के उस बयान से तकलीफ होती है जिसमें उन्होंने कहा था कि पांड्या को टेस्ट ऑलराउंडर नहीं मानते? इसके जवाब में पांड्या ने कहा, 'नहीं सर। इससे तकलीफ क्यों होगी? उन्होंने बहुत क्रिकेट खेली है। उन्हें ऐसा कहने दीजिए। मैंने काफी कुछ सुना है। मैं उनकी इज्जत करता हूं, मैं उस काबिल हूं कि वो मेरी चर्चा कर रहे हैं, अगर नहीं होता तो मेरे बारे में कोई बात ही नहीं करते। मैं उनके बयान को सकारात्मक लेता हूं।'

हार्दिक पांड्या से जब पूछा गया कि किस ऑलराउंडर खिलाड़ी की तरह वो बनना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे जैक्स कैलिस पसंद हैं। उन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में खुद को बखूबी ढाला था। वो तीनों फॉर्मेट खेलते थे और इसके बाद भी फिट थे। मेरा लक्ष्य भी उनकी तरह फिट रहने का है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल