1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल से पहले विराट कोहली ने खिलाड़ियों को दी ये बड़ी सलाह, बोले- भूलकर भी न करें ये काम

आईपीएल से पहले विराट कोहली ने खिलाड़ियों को दी ये बड़ी सलाह, बोले- भूलकर भी न करें ये काम

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 04:40 pm IST

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऐसा करने के लिये 23 मार्च से शुरू हो रही इस लुभावनी लीग में अगर जरूरत हो तो वे मैचों से आराम भी ले सकते हैं।

विराट कोहली की सलाह, आईपीएल से खराब तकनीकी आदत नहीं सीखें खिलाड़ी - India TV Hindi
विराट कोहली की सलाह, आईपीएल से खराब तकनीकी आदत नहीं सीखें खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGES

विशाखापत्तनम। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को विश्व कप जाने वाले खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे आईपीएल के दौरान खराब तकनीकी आदतें नहीं सीखें और सतर्कता से कार्यभार संभाले। 

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि ऐसा करने के लिये 23 मार्च से शुरू हो रही इस लुभावनी लीग में अगर जरूरत हो तो वे मैचों से आराम भी ले सकते हैं। 

सात हफ्ते तक चलने वाली लीग 12 मई को समाप्त होगी और भारतीय टीम इसके 23 दिन बाद साउथम्पटन में पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप का शुरूआती मैच खेलेगी। 

कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि उनका खेल वनडे के हिसाब से ज्यादा खिसके नहीं। इसका मतलब है कि हमें उन खराब आदतों से सतर्क रहना होगा जो आईपीएल के दौरान शामिल हो सकती हैं। ’’ कोहली के लिये राष्ट्रीय टीम का हित सर्वोपरि है, वह चाहते हैं कि उनके साथी आईपीएल के दोरान इन चीजों का ध्यान रखें। 

उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान खराब आदतों को नहीं डालने के लिये निरंतर प्रयास करना होगा ताकि इन पर लगाम लग सके। जैसे ही आप नेट में प्रवेश करते हो और खराब आदतें बनाने लगते हो, आप लय खो देते हो और बल्लेबाजी फार्म गंवा देते हो। और विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में फार्म में वापसी करना बहुत मुश्किल है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल