1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के नये क्रिकेट कोच ने दी चोतावनी, कहा हुड़दंगियों को नही करुंगा बर्दाश्त

पाकिस्तान के नये क्रिकेट कोच ने दी चोतावनी, कहा हुड़दंगियों को नही करुंगा बर्दाश्त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2016 08:44 am IST,  Updated : May 10, 2016 08:44 am IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नये कोच मिकी आर्थर ने कमान संभालते ही साफ संकेत दे दिए हैं कि टीम में हुड़दंग मचाने वालों को चलता कर देंगे। उन्होंने सोमवार को चेतावनी दी कि वह

Mickey Arthur- India TV Hindi
Mickey Arthur

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नये कोच मिकी आर्थर ने कमान संभालते ही साफ संकेत दे दिए हैं कि टीम में हुड़दंग मचाने वालों को चलता कर देंगे। उन्होंने सोमवार को चेतावनी दी कि वह अनुशासन, फ़िटनेस और फ़ील्डिंग को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। आर्थर की अगुवाई में पाकिस्तान पहली बार जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी।

विश्व टी20 में पाकिस्तान के ख़राब प्रदर्शन के बाद कोच वक़ार यूनुस ने इस्तीफ़ा दे दिया था। आर्थर इसके पहले साउथ अफ़्रीका के कोच रह चुके हैं।

पाकिस्तान की न्यूज़ वेबसाइट डॉन के अनुसार आर्थर ने कहा, “मैं अनुशासन के मामले में बहुत सख़्ती से पेश आऊंगा क्योंकि तभी हमें बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।”

पाकिस्तान वनडे में नौवें और टी20 में सातवें स्थान पर है और अनुशासनहीनता इसकी मुख्य वजह बताई जाती है।

47 वर्षीय आर्थर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि हर खिलाड़ी टीम के लिए खेले और मुझे ख़ुदगर्ज़ खिलाड़ियों की ज़रुरत नहीं है।”

अनुशासन को लेकर पाकिस्तान की टीम हमेशा विवादों में रही है। प्रतिभाशाली ओपनर अहमद शहज़ाद और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन उमर अकमल दोनों को अनुशासनहीनता की वजह से  इंग्लैंड के दौरे के लिए लगाए गए ट्रैनिंग कैंप से दूर रखा गया।

आर्थर ने कहा कि हमारी बॉलिंग अच्छी है लेकिन बैटिंग में बहुत सुधार करना होगा। “मैं फ़ील्डिंग और फिटनेस पर कोई समझौता नहीं करुंगा।

आर्थर पाकिस्तान के पांचवे विदेशी कोच हैं। इसके पहले रिचर्ड पायबस, बॉब वूलमर, जैफ लॉसन और डेव वॉटमोर भी कोच रह चुके हैं।

पाकिस्तान इंग्लैंड में चार टेस्ट, पांच वन डे और एक टी20 मैच खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल