1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. द्रविड़ और गांगुली के बीच एनसीए से जुड़े मसलों पर हुई बातचीत

द्रविड़ और गांगुली के बीच एनसीए से जुड़े मसलों पर हुई बातचीत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 26, 2019 09:39 pm IST,  Updated : Dec 26, 2019 09:39 pm IST

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ ने गुरूवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय पर मुलाकात करके एनसीए से जुड़े मसलों पर बात की। 

bcci- India TV Hindi
द्रविड़ और गांगुली के बीच एनसीए से जुड़े मसलों पर हुई बातचीत Image Source : AP/GETTY IMAGES

मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ ने गुरूवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय पर मुलाकात करके एनसीए से जुड़े मसलों पर बात की। एनसीए ने हाल ही में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फिटनेस टेस्ट करने से इनकार कर दिया था।

बुमराह चोट के बाद वापसी की तैयारी में है। द्रविड़ ने प्रतीक्षारत मीडिया से बात नहीं की जबकि गांगुली ने कहा कि उन्होंने एनसीए से जुड़े आम मसलों पर बातचीत की। द्रविड़ दोपहर 12 बजे बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचे और शाम पांच बजे तक रहे। इस बीच क्रिकेट सलाहकार समिति पर गांगुली कुछ नहीं बोले।

एक सूत्र ने हालांकि बताया कि शीर्ष परिषद ने अनौपचारिक तौर पर गांगुली से सीएसी को लेकर सीनियर क्रिकेटरों से बात करने को कहा क्योंकि उनके खिलाड़ियों से काफी अच्छे संबंध हैं। सूत्र ने हालांकि कोई समय सीमा नहीं बताई कि समिति का गठन कब किया जायेगा। यह समिति नये चयनकर्ताओं को चुनेगी। समझा जाता है कि समिति पर अंतिम फैसला गांगुली खुद लेंगे। इस बीच गांगुली ने एशिया एकादश टीम से जुड़े सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।