1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मेरे अजीब एक्शन के कारण लोग कहते थे मैं कभी भारत के लिए नहीं खेल पाउँगा – जसप्रीत बुमराह

मेरे अजीब एक्शन के कारण लोग कहते थे मैं कभी भारत के लिए नहीं खेल पाउँगा – जसप्रीत बुमराह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 11:38 pm IST

जसप्अरीत बुमराह के अजीबों गरीब एक्शन को देखकर कई लोगों ने कहा कि बुमराह टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही कम समय में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। उनके अजीबों गरीब एक्शन को देखकर कई लोगों ने कहा कि बुमराह टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाएंगे। जिसका जवाब उन्होंने युवराज सिंह के साथ इन्स्टाग्राम चैट में दिया है।

जब युवराज ने उनके अजीब गेंदबाजी एक्शन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों ने मुझे कहा कि मैं लंबे समय तक नहीं खेल पाऊंगा और ऐसा कहा जा रहा था कि मैं देश के लिये खेलने वाला अंतिम खिलाड़ी होऊंगा।’’

26 साल के खिलाड़ी ने जनवरी 2016 में भारत के लिये पदार्पण किया। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कहा कि मैं सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही खेलूंगा। लेकिन मैं सुधार करता रहा और अपने एक्शन पर अडिग रहा।’’

ये भी पढ़ें : इस पूर्व तेज गेंदबाज ने किया खुलासा, धोनी के कप्तान बनने के बाद शुरू हो गया था मेरा बुरा दौर !

बता दें कि बुमराह टीम इंडिया के लिए 14 टेस्ट मैचों में 68 विकेट, जबकि 64 वनडे मैचों में 104 विकेट तो टी20 क्रिकेट के 50 मैचों में 59 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस समय वो टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज के रूप में जाने जाते है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल