1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईसीबी ने दिया संकेत, आईपीएल में इंग्लिश खिलाड़ी उपलब्ध होंगे

ईसीबी ने दिया संकेत, आईपीएल में इंग्लिश खिलाड़ी उपलब्ध होंगे

 Reported By: IANS
 Published : Aug 12, 2021 09:27 pm IST,  Updated : Aug 12, 2021 09:27 pm IST

ईसीबी साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेटरों को एशेज के दौरान परिवारों को साथ रखने की चर्चा की उम्मीद कर रहा है।

ECB indicated, English players will be available in IPL- India TV Hindi
ECB indicated, English players will be available in IPL Image Source : IPLT20.COM

लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने संकेत दिए हैं कि इंग्लिश खिलाड़ी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में उपलब्ध हो सकते हैं। ईसीबी साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेटरों को एशेज के दौरान परिवारों को साथ रखने की चर्चा की उम्मीद कर रहा है।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "आईपीएल के सम्मान को देखते हुए हम हमारे खिलाड़ियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। बांग्लादेश दौरे के स्थगित होने से खिलाड़ियों के आईपीएल में उपलब्ध होने का अवसर होगा।"

उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते अपने श्ेाड्यूल को मैनेज करना पड़ रहा है। यह चर्चाओं जारी है। लेकिन कोई भी फैसला खिलाड़ियों से बात करने के बाद ही लिया जाएगा।"

इंग्लैंड को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए सितंबर-अक्टूबर में बांग्लादेश का दौरा करना है था अब मार्च 2023 तक स्थगित हो गया है। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में खेलने का रास्ता खुल गया है।

हैरिसन ने साथ ही पुष्टि की है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ चर्चा कर रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल