1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुईं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी

चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुईं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 04:21 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गई हैं।

चोट के कारण...- India TV Hindi
चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुईं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी  Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी चोट के कारण न्यूजीलैंड के साथ जारी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गई हैं। कप्तान मेग लेनिंग ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।

मार्च में महिला टी20 विश्व कप दौरान दाहिने हैमस्ट्रींग की चोट से परेशान रहीं पेरी को क्रिकेट शुरू करने की उम्मीद थी लेकिन वह इसी बीच फिर से चोटिल हो गईं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।

RCB vs MI : मैच हारने के बाद नम हुई ईशान किशन की आंखे, 99 रन की पारी खेलने के बावजूद नहीं दिला सके टीम को जीत

तीसरा मुकाबला बुधवार को होगा। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज होगी। वनडे सीरीज 3 से 7 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। अब पेरी को महिला बिग बैश लीग के साथ वापसी की उम्मीद है। वह इसमें सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलेंगी। महिला बिग बैश लीग की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल