1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मोहम्मद शमी पत्नी से मांग रहे हैं माफ़ी लेकिन हसीन नहीं उठा रही फ़ोन

मोहम्मद शमी पत्नी से मांग रहे हैं माफ़ी लेकिन हसीन नहीं उठा रही फ़ोन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 08, 2018 07:36 pm IST,  Updated : Mar 09, 2018 06:19 pm IST

शमी का कहना है कि वह हसीन को लगातार फ़ोन कर रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं.

Hasin, Shami- India TV Hindi
Hasin, Shami

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का कहना है कि आरोपों के अगर सबूत मिल जाएं तो वह अपनी पत्नी हसीन जहां और फ़ैंस से माफ़ी मांगने को तैयार हैं. शमी का कहना है कि वह हसीन को लगातार फ़ोन कर रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं.

क्यो शमी की पत्नी फ़ोन नहीं उठा रही?

बता दें कि बुधवार को हसीन ने मीडिया के सामने ये कहकर सनसनी फ़ैला दी कि शमी औरतबाज़ है जिसके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शमी उनके साथ पिछले साल पांच साल से बदसलूकी कर रहा है.

शमी ने कहा कि  आरोप सब बेबुनियाद हैं और उन्होंने हसीन से फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया. शमी ने कहा कि उनके पिता ने भी हसीन को फ़ोन किया लेकिन उनका भी फ़ोन नहीं उठाया. 

शमी ने कहा कि उन दोनों ने होली साथ मिलकर मनाई थी और शॉपिंग भी की थी. उन्होंने कहा कि ये घटना उस समय हुई जब वह खेलने धर्मशाला गए हुए थे.

हसीन ने शमी पर आरोप लगाया है कि वह साउथ अफ्रीका से दुबई गया जहां वह आलीशा नाम की पाकिस्तानी लड़की के साथ होटल में ठहरा. लड़की के साथ रूम शेयर किया. इसके बाद मेरे साथ यहां आकर मारपीट की.

हसीन ने कहा कि वह आखिरी सांस तक उसे तलाक नहीं देंगी. उनके पास सबूत हैं और वो शमी को जल्द ही अदालत में खींच कर ले जाएगी. बता दें कि शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी. शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता बने.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल